{"_id":"59c150514f1c1b98688b55ac","slug":"31505841233-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मारी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बेटे के साथ बाइक पर जा रही पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी महिला ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ठंडी सड़क पर जाम लगाकर ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा जाम खुलवाया। मामले में मृतका के बेटे ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला न्यू रेवाड़ी निवासी परवीन (55) पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थी। मंगलवार को वह अपने बेटे आरिफ के साथ बाइक से कार्यालय जा रही थी। ठंडी सड़क स्थित शारदा मैरिज होम के निकट ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगाें ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए ठंडी सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। जाम के कारण दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना रिजोर क्षेत्र के निधौलीखुर्द के पास मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स सवार जितेंद्र निवासी निधौलीखुर्द, आशीष, अवनीश, तिलक सिंह निवासी सिहोड़ी एका फिरोजाबाद, राजनश्री निवासी रजपुरा, मनोज निवासी फुलरई थाना मक्खनपुर एका फिरोजाबाद और रवि पुत्र सूरजपाल निवासी रजकोर्ट घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।