फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सरकार के फैसला लेने तक प्रदर्शन का एलान

सरकार के फैसला लेने तक प्रदर्शन का एलान

Fri, 28 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सरकार के फैसला लेने तक प्रदर्शन का एलान
शिक्षामित्र - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद करने के बाद जिले में आंदोलन तेज होजा जा रहा है। गुरुवार को भी समायोजित शिक्षकों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। उनका का कहना था कि सरकार जब तक फैसला नहीं लेगी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस लड़ाई में समायोजित शिक्षकों का साथ की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि जिले में डेढ़ हजार से अधिक परिवार भुखमरी के रास्ते पर पहुंच गए हैं। हम लोगों के बच्चों की शिक्षा एवं खानपान व्यवस्था सब चौपट होने जा रही है। इस मामले का सरकार जब तक निस्तारण नहीं करती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि यादव ने समायोजित शिक्षकों का साथ देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि इस लड़ाई में प्राथमिक शिक्षक संघ साथ है। जरूरत पड़ी तो जिले के सभी स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। धरना प्रदर्शन में आदेश यादव, धर्मेंद्र कुशवाह, नीरज चौहान, नगेंद्र सिंह, संतोष, प्रवेश यादव, मनोज पचौरी, गिरीश यादव, रामसेवक, सुधीर यादव, जितेंद्र सिंह, अजय, सुनीता, प्रेमवती यादव, ललिता, रिंकी वर्मा, सरोज राजपूत, वंदना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिंता
फिरोजाबाद। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किसी भी तरह का आदेश शासन से नहीं आया है। टीईटी उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को चिंता है कि उन्हें नौकरी मिलेगी या नहीं। वहीं समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। इसके बाद ही समायोजन किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन को भी निरस्त कर दिया, ऐसे में न तो शिक्षामित्र बचे और न ही समायोजित शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed