फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चार मकानों से लाखों के गहने, कैश चोरी

चार मकानों से लाखों के गहने, कैश चोरी

Thu, 27 Jul 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चार मकानों से लाखों के गहने, कैश चोरी
चोर - फोटो : demo
मथुरा। हाईवे से सटी दो कालोनी एवं तंतूरा गांव के कुल चार मकानों से चोर पांच लाख रुपये के अधिक के गहने, नगदी आदि सामान उठा ले गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव तंतूरा निवासी कैलाश बुधवार की रात परिवार सहित छत पर सो रहे थे। रात सीढ़ियों के सहारे घर में घुसे चोर आलमारी एवं संदूक के ताले तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये के जेवरात एवं पांच हजार रुपये ले भागे। चोर टूटे हुए संदूक छत पर फेंक गए थे।
विज्ञापन


वहीं पुष्पाजंलि उपवन निवासी शरद चंद के घर से बुधवार की दोपहर चोर दो सिलेंडर एवं पांच हजार रुपये, कालोनी बालाजीपुरम् निवासी जयदीप पुत्र श्याम सिंह के घर से गहने और करीब 17 हजार हजार रुपये व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने जयदीप के पड़ोसी प्रेमपाल के घर में घुसकर 57 हजार रुपये कैश पार कर दिया। हाईवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कुछ ही घंटे के भीतर हुई चोरी की इन घटनाओं से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed