{"_id":"597a27c44f1c1b8f718b46cd","slug":"31501177796-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसी की वसूली न होने पर डीएम को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसी की वसूली न होने पर डीएम को पत्र
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उपभोक्ता फोरम की 113500 रुपये की आरसी की प्रशासन वसूली नहीं कर रहा है। आरोपी के पास पर्याप्त संपत्ति होने के बाद भी वसूली नहीं किए जाने के बाद फोरम अध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर आठ सितंबर तक वसूली करने को कहा है।
थाना दन्नाहार के जसवंतपुर सगौनी निवासी श्यामवीर सिंह ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की उसने साईं बाबा ब्रिक्स नगला कुशल के मैनेजर रामनरेश को 50 हजार ईंट खरीदने के लिए एक लाख रुपया जमा किया था। मैनेजर ने उसको रसीद भी दी थी। बाद में मैनेजर ने न तो ईंट दी और न ही रुपये वापस किए। श्यामवीर ने अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया के जरिए शिकायत में न्याय दिलाने की मांग की। उपभोक्ता फोरम ने 22 जून 2015 को आदेश दिया कि रामनरेश एक लाख रुपया शिकायत से भुगतान की तिथि तक छह प्रतिशत ब्याज सहित अदा करे। मानसिक कष्ट के 3000, शारीरिक कष्ट के 2000 रुपये भी अदा करे।
रामनरेश के धनराशि का भुगतान नहीं करने पर श्यामवीर ने दोबारा फोरम की शरण ली। 22 जुलाई 2016 को फोरम ने डीएम को पत्र भेजा रामनरेश के पास बैंक खाता, चल अचल संपत्ति, फर्नीचर उपलब्ध है। आरसी की हर हाल में वसूली कर चार अगस्त 2016 तक फोरम में जमा करें। जिसके बाद भी आरसी की वसूली नहीं की गई फोरम अध्यक्ष ने एक बार फिर डीएम को पत्र लिख 8 सितंबर तक वसूली करने को कहा।