{"_id":"59762c6a4f1c1b04768b46b7","slug":"31500916842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात से सहमा परिवार पलायन को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात से सहमा परिवार पलायन को मजबूर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
तीन दिन पूर्व पटियाली के नगला डामर में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक के घर में डकैती की घटना के दौरान शिक्षक की हत्या व लूट की बड़ी वारदात से शिक्षक के परिवारीजन बेहद सहमे हुए हैं। बदमाशों की परिवार को खत्म कर देने की धमकी के बाद से परिवार में इतनी दहशत है कि परिवारीजनों ने गांव से पलायन का मन बना लिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ हो रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
शुक्रवार की रात्रि को नगला डामर में शिक्षक सुनील कुमार के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर शिक्षक की हत्या कर दी और लाखों रुपये मूल्य के जेवर व नकदी लूट ली। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग हासिल नहीं हुए हैं। पुलिस ने एटा, बदायूं, हाथरस सहित अन्य इलाकों में दबिशें दीं हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले का खुलासा न होने के कारण परिवारीजनों और शिक्षकों में काफी आक्रोश है। परिवारीजन सुनील के हत्या करने वालों को जेल में देखना चाहते हैं।
मृतक शिक्षक के पिता रजन सिंह ने गांव से पलायन का मन बना लिया है। वह किसी अन्य स्थान पर परिवार सहित रहना चाहते हैं। उन्होंने अपनी यह इच्छा परिवार के रिश्तेदारों को बताई है। घर में पहुंचने वाले रिश्तेदार भी उन्हें ऐसी सलाह दे रहे हैं। शिक्षक की पत्नी रेनू को भी बार बार बदमाशों की वह धमकी भयभीत कर रही है जिसमें बदमाशों ने उसे जाते समय परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी थी। सुनील के बच्चे भी भयभीत हैं। उन्हें पिता की मौत का गम सता रहा है। वहीं बदमाशों का भय भी उनकी आखों में बार बार तैर रहा है।
विज्ञापन
गांव में भी ग्रामीणों के बीच इस वारदात की दहशत अभी तक बरकरार है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। शिक्षक के घर ही लोगों के आने जाने का क्रम लगातार बना हुआ है। हालांकि गांव में पुलिस की पिकेट अभी भी लगी हुई है।
बीएसए ने शिक्षक के घर पहुंचकर दी सांत्वना
कासगंज। बीएसए गीता वर्मा ने शिक्षक सुनील कुमार के घर घुसकर पीड़ित परिवारीजनों और उसकी पत्नी रेनू को सांत्वना दी। बीएसए ने कहा कि वह नियमानुसार परिवार की हर संभव मदद करेंगी। परिवार के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षक की हत्या और लूट के मामले की निंदा की और परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।