{"_id":"596e3def4f1c1bd85b8b464a","slug":"31500397039-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के विद्युत पोल में करंट उतरा, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के विद्युत पोल में करंट उतरा, ग्रामीण की मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
छात्र पर टूट कर गिरा तार, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
मंगलवार की करीब छह बजे सोरों के गांव शाहपुर माफी में एचटी लाइन के विद्युत पोल में करंट उतर जाने के कारण उसकी चपेट में आकर करंट से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसे बचाने का प्रयास कर रहा युवक भी झुलस गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। करंट से एक भैंस की मर गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया।
हादसे का शिकार कैलाश (45) पुत्र देवकरन हुआ। कैलाश की भैंस विद्युत पोल से बंधी हुई थी। अचानक विद्युत करंट लगने पर भैंस तेजी से रंभाई।
भैंस की आवाज सुनकर कैलाश उसकी ओर दौड़ा। विद्युत पोल से उसे भी तेज करंट लगा। उसकी चीख निकली और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए गांव का ही युवक जगदीश पुत्र हरीराम आगे बढ़ा। वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। कैलाश का शरीर करंट से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी विद्युत सब स्टेशन एवं पुलिस को दी। विद्युत सप्लाई रोकी गई। जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आर्थिक मुआवजे के साथ जेई के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने व एचटी लाइन को गांव से हटाने की मांग कर रहे थे। लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। मौके पर पहुंच एसडीएम बीएल सरोज, सीओ शेलेंद्र लाल ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। एसडीएम व सीओ लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन लोग अपनी मांगों पर डटे हुए थे। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था।