{"_id":"596a52c64f1c1b2c598b484f","slug":"31500140230-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता से मिले एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता से मिले एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से जानकारी करते एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ जुलाई को दलित छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद शनिवार को एससीएसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही।
बीते नौ जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12 की दलित छात्रा के साथ आरोपी सुभाष उर्फ शीबू और शिवाजी ने घर में घुसकर तमंचा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के दिन छात्रा के परिवारीजन एक आयोजन में शामिल होने गए थे। 12 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। लेकिन अभी हत्थे नहीं चढ़े।
पांच दिन बाद शनिवार को एससीएसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया पीड़िता के गांव स्थित आवास पर पहुंचे। पीड़िता व परिवारीजनों से जानकारी लेने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने डीएम यशवंत राव और एसपी राजेश एस से बात कर मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महामंत्री विनोद शर्मा, अजय कुशवाह, अमित पांडेय, मंजूषा चौहान, गनेश चौहान, अभिषेक चौहान, जितेंद्र भदौरिया आदि मौजूद थे।