फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस की छापामारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

पुलिस की छापामारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

Fri, 14 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की छापामारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
police demo pic
जलेसर (एटा)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाऐ गए अभियान के तहत अवैध रूप से शराब और ओक्सीटॉसिन इंजेक्शन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस कार्रवाई से डरे पिलखुन दिलोखरा में दिन दहाडे़ फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान ग्राम कुंजलपुर के निकट नहर के किनारे छह पेटी देशी शराब और शराब का नशीला बनाने के लिए लाए 2500 इंजेक्शन ओक्सीटॉसिन के बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से राघवेंद्र पुत्र कालीचरण ग्राम रामनगर थाना बरहन एवं राम नरेश यादव पुत्र राम खिलाड़ी निवासी कुंजलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि सुघदपाल निवासी सती और सर्वेश निवासी नगला गिरधारी पुिलस टीम देख फरार हो गए। वहीं नगला मितन/ दिलोखरा में रास्ते से निकलने को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में नामजद आरोपियों ने शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई से डर कर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपियों में अर्जुन एवं राहुल पुत्र मुन्ना लाल, चंद्रवीर, कृष्णवीर, अंकुर पुत्र भगवान सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन जुआरियों एवं सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed