{"_id":"596901464f1c1b1c678b476a","slug":"31500053830-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे : बालक वर्ग में भारत चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे : बालक वर्ग में भारत चैंपियन
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर में एसजीएफआई के बैनर तले आयोजित वर्ल्ड स्कूल कांबेट गेम्स का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कराटे के बालक वर्ग में भारत चैंपियन बना। बालिका वर्ग में ब्राजील की टीम ने बाजी मारी।
कुश्ती के फ्री स्टाइल बालिका वर्ग और ग्रीको रोमन बालक वर्ग में भी भारतीय टीम पहले स्थान पर काबिज हुई। फ्री स्टाइल के बालिका वर्ग में रसिया की टीम चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अरुण प्रकाश व विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत ने समापन समारोह का शुभारंभ किया।
इसी कड़ी में मेजबान विद्यालय की छात्रओं ने शिव वंदना, आदिवासी नृत्य, पंजाबी और भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य व विशिष्ट अतिथि के साथ आईएसएफ के उपाध्यक्ष रॉबसन एक्वायर, डा. एसजीएफआई के महासचिव डा. राजेश मिश्रा, संयोजक डा. गिरधर शर्मा, अपूर्वा शर्मा, हरी सिंह यादव, अजय कुमार सेठी, सुरेश चंद्र शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
आईएसएफ के उपाध्यक्ष ने भारत में संपन्न हुए आयोजन की सराहना की। आगामी वर्ल्ड स्कूल कांबेट गेम्स के हंगरी में आयोजन की घोषणा की गई। मेजबान विद्यालय के संस्थापक डा. रामअवतार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डा. प्रदीप मिश्र ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। संचालन प्रधानाचार्या साहिबा खान ने किया।