{"_id":"596901444f1c1b553e8b47b5","slug":"31500053828-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर डेक्कन की आगरा उड़ान पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर डेक्कन की आगरा उड़ान पर संशय
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। तीन अगस्त को दिल्ली-आगरा के बीच प्रस्तावित एयर डेक्कन की उड़ान पर अनिश्चितता के बादल गहरा रहे हैं। आगरा-जयपुर के बीच 17 जून को एलायंस एयर को उड़ान शुरू करनी थी लेकिन एक महीने बाद भी एलायंस एयर ने एयरपोर्ट अथारिटी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को उड़ान शुरू न करने की वजह नहीं बताई है। एयर डेक्कन ने भी आगरा-दिल्ली फ्लाइट के लिए अब तक न तो टिकट काउंटर शुरू किया है और न ही वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग ही शुरू की गई है।
उडे़ देश का आम नागरिक, इस थीम पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) के तहत आगरा को दिल्ली और जयपुर से हवाई मार्ग से जोड़ा जाना था। एयर डेक्कन को दिल्ली-आगरा के बीच विमान सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि जयपुर आगरा के बीच उड़ान एलायंस एयर को शुरू करनी थी। एलायंस एयर की तरह ही एयर डेक्कन ने अब तक एयरपोर्ट अथारिटी से हवाई अड्डे पर जरूरी व्यवस्थाओं के लिए संपर्क नहीं किया है।
हवाई अड्डे पर एयर डेक्कन ने अब तक अपना टिकट काउंटर और चेकिंग सिस्टम, काउंटर नहीं मांगा है। इसी तरह वेबसाइट पर भी आगरा-दिल्ली उड़ान की बुकिंग शुरू नहीं की गई। वेबसाइट पर बुकिंग छह साल से बंद है और नई बुकिंग एयर डेक्कन की साइट पर स्वीकार नहीं की जा रही। एयरपोर्ट अथारिटी की निदेशक कुसुम दास ने बताया कि एयर डेक्कन का काउंटर आदि अभी नहीं बना है।
विज्ञापन
17 को मुख्य सचिव करेंगे बैठक
उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के चारों हवाई अड्डों के बीच उड़ान शुरू करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक होनी है। इसमें सभी एयरपोर्ट के निदेशकों को बुलाया गया है। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम और प्रदेश सरकार की वायुसेवा नीति के तहत उड़ानें संचालित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।