{"_id":"59652bca4f1c1b00398b4650","slug":"31499802570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान और हेलीकाप्टर सेवा से जुड़ेगी ताजनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान और हेलीकाप्टर सेवा से जुड़ेगी ताजनगरी
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। योगी सरकार के पहले बजट में आगरा की झोली में उम्मीद से कम ही सही, लेकिन मिला है। सिविल एंक्लेव के लिए बजट का इंतजार बेशक हो, लेकिन प्रदेश सरकार के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ में आगरा-लखनऊ-वाराणसी को जोड़ने तथा आगरा एयरपोर्ट के विकास तथा उच्चीकरण पर जोर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू करने की योजना है।
योगी सरकार पहले 100 दिनों में आगरा के सिविल एन्क्लेव के लिए 65 करोड़ रुपये कई बार वादा करने के बाद भी जारी नहीं कर पाई, लेकिन बजट में फिर से आगरा के एयरपोर्ट के लिए उम्मीदें जगा दीं। आगरा में मेट्रो योजना के लिए बजट देने के साथ ही आगरा एयरपोर्ट के विकास और उच्चीकरण का वादा किया गया। एयरपोर्ट के लिए कितनी धनराशि और किस प्रयोजन के लिए होगी, इसका ब्यौरा नहीं दिया गया, लेकिन वित्त मंत्री ने आगरा लखनऊ वाराणसी और लखनऊ इलाहाबाद गोरखपुर की अखिलेश सरकार की पुरानी योजना को बजट में मंजूरी दे दी। सस्ती उड़ान सेवा के साथ ही आगरा में हेलीकाप्टर सेवा विस्तार की भी योजना बताई गई।
बजट में सिविल एन्क्लेव, उच्चीकरण को बजट
प्रदेश सरकार के बजट में साफ कहा गया है कि जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूर किया गया है, जबकि आगरा एयरपोर्ट के विकास और उच्चीकरण की योजना है। सिविल एंक्लेव के लिए प्रदेश सरकार पहले ही 65 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण के लिए जारी करने का वादा कर चुकी है, हालांकि मंडलायुक्त और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन डा. रामशंकर कठेरिया के वादे के बावजूद यह रकम जारी नहीं हुई। माना जा रहा है कि बजट में इसी रकम को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश नहीं, एयरपोर्ट अथारिटी बनाएगी एन्क्लेव
धनौली में प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव के लिए अखिलेश सरकार ने 55 करोड़ रुपये की योजना तैयार कराई थी, हालांकि इसे मंजूरी नहीं मिली थी। अक्तूबर में तत्कालीन मुख्य सचिव दीपक सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ था कि प्रदेश सरकार ही सिविल एन्क्लेव के लिए पैसा देगी, लेकिन अब एयरपोर्ट अथारिटी एन्क्लेव का निर्माण कराएगी। 5 हजार वर्ग मीटर जमीन पर एन्क्लेव बनाया जाएगा और यह पहले चरण में पांच हजार यात्रियों की क्षमता के लिए होगा। दो मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर घरेलू उड़ानों के लिए और पहली मंजिल अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए उपयोग की जाएगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं तो सड़क पर होगा आंदोलन
आगरा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डा. रामशंकर कठेरिया के वादे पर हस्ताक्षर अभियान को स्थगित कर चुकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा संघर्ष समिति ने एलान किया है कि अगर आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एलान सात दिन में नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। सिविल एन्क्लेव के शिलान्यास के दौरान ही मुख्यमंत्री को आगरा के हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा करनी चाहिए।
हवाई अड्डा संघर्ष समिति की मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे केअलावा अन्य कोई विकल्प स्वीकार नहीं है। संघर्ष समिति संयोजक राजीव तिवारी ने कहा कि सांसद कठेरिया को एयरपोर्ट के लिए 64.94 करोड़ रुपये जल्द जारी कराने चाहिए। आगरा से अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, मुंबई और गोवा की फ्लाइट शुरू करानी चाहिए। इन दोनों ही घोषणाओं को पूरा न किया गया तो आगरा की सभी संस्थाएं मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी। बैठक में जे एस फौजदार, हाकिम सिंह सोलंकी, संदीप अरोरा, वत्सला प्रभाकर, अम्बर विशाल, दिव्यांशु गर्ग, शिशिर भगत, आनंद राय, वकील कुरैशी, कुशकान्त गुप्ता, अजय जसोरिया, नितिन जौहरी, वीरेंद्र गुप्ता, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।