फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छता और विकास का लिया प्रण

स्वच्छता और विकास का लिया प्रण

Sun, 18 Jun 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता और विकास का लिया प्रण
पुल‌िस लाइंस मैदान में हुए आयोजन में मौजूद ‌‌नेता, अफसर। - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हाथरस के कार सवार व्यापारियों से शस्त्रों के बल पर लूट कर ली। विरोध पर बदमाशों ने मुनीम को गोली मार दी। बदमाश दो लाख रुपये की नकदी लेकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर आ गए। घटना की प्राथमिकी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


हाथरस के किराना कारोबारी प्रमोद कुमार पुत्र हरस्वरूप अग्रवाल निवासी गिर्राज कॉलोनी, सुनील अग्रवाल पुत्र बंशीधर अग्रवाल निवासी जलेसर रोड और उनका मुनीम राजकुमार पुत्र केशव देव निवासी हाथरस तगादा करने सिकंदराराऊ से कासगंज की ओर आ रहे थे। गाड़ी चालक ख्यालीराम चला रहा था।
विज्ञापन


मोहनपुरा कस्बे से पहले दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने कार को रुकवा लिया और कार रुकते ही बदमाशों ने तमंचे तान दिए और लूटपाट करने लगे। इस पर मुनीम राजकुमार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली मुनीम राजकुमार के पेट और जांघ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के बाद व्यापारी दहशत में आ गए। बदमाश दो लाख रुपये लूटकर मारहरा मार्ग की ओर से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पर एसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी पीएम त्रिपाठी, सीओ शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंच गए। एसपी ने व्यापारियों को घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले का खुलासा करने के कड़े निर्देश दिए।

लूट कांड के बाद व्यापारियों ने तत्काल यूपी 100 को फोन लगाया,लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में व्यापार मंडल के डा. नरेश नंदन ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसक बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक के सामने भी यूपी 100 का फोन न उठने की शिकायत की गई।


क्षेत्र में बदमाश पुलिस को धता बताकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी सप्ताह में दो गैस एजेंसियों पर भी आधा दर्जन बाइक सवार लूट की वारदात की। दोनों लूट की वारदातें भी दिनदहाड़े की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed