फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31 cases of code of conduct violation registered in Mathura

UP Election 2022: मथुरा में आचार संहिता का उल्लंघन सबसे ज्यादा, 31 मुकदमे हुए दर्ज

Wed, 09 Feb 2022 03:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 03:56 PM IST
सार

आगरा जोन में दर्ज 106 मुकदमों में से अकेले 31 मथुरा के हैं। इसके बाद अलीगढ़ और आगरा का नंबर आता है। मैनपुरी में एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
31 cases of code of conduct violation registered in Mathura
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जोन में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सबसे ज्यादा मथुरा जिले में किया गया। आगरा जोन में दर्ज 106 मुकदमों में से अकेले 31 मथुरा के हैं। इसके बाद अलीगढ़ और आगरा का नंबर आता है। मैनपुरी में एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन प्रत्याशियों पर नजर रखे है। जनसभा से लेकर जनसंपर्क को देखा जा रहा है। भीड़ जुटने पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बारे में पता किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो और मैसेज देखने के लिए साइबर सेल लगी है। अगर, आगरा जोन की बात करें तो अब तक 106 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन की धारा लगी हैं। 
विज्ञापन


मुकदमों में एक हजार से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। कई मुकदमों में प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी आरोपी हैं। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। साइबर सेल भी निगरानी कर रही है। इन केस में विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने दर्ज हुए मुकदमे

  • मथुरा - 31
  • अलीगढ़ - 29
  • आगरा - 16
  • फिरोजाबाद - 11
  • एटा - 9
  • हाथरस - 9
  • कासगंज - 1
  • मैनपुरी - 0

आगरा में यह हैं प्रमुख मामले

  • बाह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा समर्थकों के साथ बटेश्वर मंदिर पर पहुंचे थे। उनके और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
  • बाह विधानसभा क्षेत्र के पिनाहट में सुग्रीव सिंह चौहान 250-300 लोगों के साथ सभा कर रहे थे। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।
  • फतेहपुरसीकरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के कारण जितेंद्र फौजदार और 40-50 अन्य ने कोविड गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन किया।
  • कोठी मीना बाजार में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभा की थी। इसमें एक हजार से अधिक भीड़ जुटाई गई। इस पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed