फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31 august last date for web registration for admission to UG and PG courses of agra university

DBRAU Agra: ढाई माह में 10 हजार से कम छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश, आज वेब पंजीकरण की अंतिम तारीख

Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 1.08 लाख छात्र-छात्राओं ने वेब पंजीकरण कराया है। 30 अगस्त की शाम तक 8799 छात्र-छात्राओं के ही प्रवेश हुए।

विज्ञापन
31 august last date for web registration for admission to UG and PG courses of agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में अभी 10 हजार से भी कम छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। जबकि स्नातक में प्रवेश के लिए प्रक्रिया ढाई माह से चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून 2022 को वेब पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। 

विज्ञापन


स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 1.08 लाख छात्र-छात्राओं ने वेब पंजीकरण कराया है। 30 अगस्त की शाम तक 8799 छात्र-छात्राओं के ही प्रवेश हुए। करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं की कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग हुई है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की रफ्तार और धीमी है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 23100 ने वेब पंजीकरण कराया है। प्रवेश करीब 1600 छात्र-छात्राओं ने ही लिया है।    

विज्ञापन

आज है पंजीकरण का अंतिम दिन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 अगस्त निर्धारित है। स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी न होने के चलते आखिरी बढ़ाए जाने की संभावना है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप का कहना है कि वेब पंजीकरण की आखिरी तारीख एक हफ्ते और बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन अपडेट नहीं कर रहे कॉलेज

प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के बाद कॉलेज विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट नहीं कर रहे हैं, इससे संख्या कम है। वहीं, कुछ प्रमुख कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, अभी प्रवेश नहीं लिए हैं। एक हफ्ते में ठीकठाक संख्या बढ़ जाएगी। वहीं, स्नातक अंतिम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम न आने और बाकी परिणाम देर से आने की वजह से परास्नातक में प्रवेश अभी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed