फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3000 TEACHERS REQUIRED FOR BOARD EXAM

बोर्ड परीक्षा: तीन हजार शिक्षकों की पड़ेगी जरूरत

Sun, 13 Mar 2022 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
3000 TEACHERS REQUIRED FOR BOARD EXAM
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए इस बार तीन हजार शिक्षकों की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सहारे माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की वैतरणी पार करने में जुटा है। इसके लिए दोनों विभागों के शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है।
विज्ञापन

जिला में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 69 बूथों पर 37586 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लगभग 3000 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास इतने शिक्षक नहीं हैं। शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों में से ही केंद्र व्यवस्थापक भी निर्धारित होने हैं। शासन ने परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए नियमों को भी बदला है। मात्र स्नातक पास होने पर शिक्षक को कक्ष निरीक्षक नहीं बनाया जा सकेगा। जिला में संचालित वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षकों से भी आवश्यकता के कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति नहीं हो सकेगी। वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षणकार्य में जुटे अधिकांश शिक्षक कक्ष निरीक्षक के नए मानकों को पूरा नहीं करते। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की आवश्यकता पड़ेगी। इस बार कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी सीधे परिषद से लगेगी। इसलिए माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का डाटा भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। - एसपी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed