फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 year old man died in road accident near veshno devi temple firozabad

सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग, नौकरी पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

Wed, 03 Jul 2019 06:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jul 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
30 year old man died in road accident near veshno devi temple firozabad
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार को फैक्टरी में काम पर जा रहे बाइक सवार श्रमिक को ट्रक ने रौंद दिया। श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक परिवार का अकेला कमाने वाला था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खेरिया, हजरतपुर निवासी (30) रमेशचंद्र फिरोजाबाद की एक कांच फैक्टरी में श्रमिक था। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बाइक से कारखाने में काम करने निकला था। उसायनी चौराहे के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस और परिजन पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

परिजनों के मुताबिक रमेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर में उसकी मां, पत्नी ललितेश, दो बेटे कृष्ण गोपाल, संस्कार और एक बेटी मालती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed