फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 include 6 minor found corona positive

जिला में निकले 30 कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
30 include 6 minor found corona positive
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। शहर से लेकर देहात तक के नए इलाके इसके चपेट में आते जा रहे हैं। शनिवार को छह बच्चे, चार बुजुर्ग समेत 30 नये कोरोना संक्रमित सामने आए। इसके बाद शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 170 पहुंच गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की जो जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उसमें बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक कोरोना की चपेट में निकले हैं। ये संक्रमित शहर की आवास विकास कॉलोनी, आर्य नगर सहावर गेट, लवकुश नगर, गली खिड़कियां मंदिर, सहावर के मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला मुगल, बड़ा बाजार, स्टेशन रोड, गंज रोड पटियाली के अलावा ग्रामीण क्षेत्र दमपुरा, मंसूर, गनेशपुर, सादिकपुर, बनीपुर, नगला कलुआ, भिलोली, परतापुर, सैँटी, बोंदर, नगला गोसा, नगला कोटी, अगसोली, मदनपुर पचगई क्षेत्र में सामने आए हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। टीमों ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के बाद दवा की किट उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

जिला में सामने आए कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के साथ दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए लोग प्रोटोकाल का पालन करें। टीकाकरण अवश्य कराएं। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed