फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 contenders in the race to become District President, applied

Agra News: जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में 30 दावेदार, किए आवेदन

Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
30 contenders in the race to become District President, applied
कासगंज। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेजी पर हैं। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 30 दावेदारों ने प्रदेश से आए जिले के चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पुष्पेंद्र चंदेल को अपने आवेदन सौंपे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात चुनाव पर्यवक्षक लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वह दावेदारों की सूची प्रदेश के चुनाव प्रभारी को सौंपेंगे। मंथन के बाद हाईकमान जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगा।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर कई दिनों से जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। जिले के अलग अलग इलाकों से कुल 30 दावेदारों ने आवेदन दाखिल किए। इसमें सर्वाधिक आवेदन कासगंज नगर व देहात से 9 दावेदारों के हैं। आवेदन करने वालों में कौशल किशोर साहू, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह बघेल, नीरज शर्मा, अनिल कुमार सिंह पुंढीर, शिव प्रताप सिंह सोलंकी, दिग्विजय सिंह, रामनिवास राजपूत, अशोक कुमार सिसोदिया हैं।
विज्ञापन

सोरों नगर व देहात क्षेत्र से 7 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें डीएस लोधी, योगेश चौधरी, संजय कुमार दुबे, अजीत सिंह चौहान, अनीता उपाध्याय, सीमा शाक्य एवं कृष्णकांत वशिष्ठ हैं। गंजडुंडवारा नगर व देहात से 3 आवेदन हुए हैं। इसमें डॉ. नरेंद्र परमार, पंकज सिंह एवं रमाकांत मिश्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिढ़पुरा से दो नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें श्यामसुंदर गुप्ता व गौरव सोलंकी हैं। दरियावगंज क्षेत्र से तीन आवेदन दाखिल हुए हैं। इसमें संजीव चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, सुशील कुमार सिंह हैं।

अमांपुर से केवल एक आवेदन संजय सोलंकी ने किया है। जबकि मोहनपुर से दो आवेदन सत्येंद्र कश्यप बॉबी एवं मंजीत सिंह राठौर ने किए। पटियाली क्षेत्र से लाड़ले सोलंकी एवं डॉ. शिव प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। सहावर से केवल अविनाश कुमार मिश्र ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed