फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3.89 lakh voter didn't vote

3.89 लाख मतदाताओं ने नहीं दी लोकतंत्र के महापर्व में आहूति

Mon, 21 Feb 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
3.89 lakh voter didn't vote
कासगंज। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के गठन के लिए रविवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया, लेकिन जिले के 3,89,149 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10,32,979 मतदाता हैं। इसमें 5,51,733 पुुरुष, 4,81,195 महिलाएं और 51 अन्य मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। 1237 बूथों पर 5448 कर्मियों को लगाकर मतदान कराया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। अर्धसैनिक बल, पुलिस कर्मी, होमगार्डस को तैनात किया गया। वहीं प्रेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के भी इंतजाम किए गए। लेकिन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 3,89,149 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं 1,76,051 महिलाओं ने भी अपने वोट नहीं डाले। 45 अन्य मतदाताओं ने भी मतदान से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed