{"_id":"601454b28ebc3ef8ec0f04e4","slug":"3-7-lack-children-would-take-the-polio-drop-kasganj-news-agr478461634","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संकट के कारण बाधित हुआ पोलियो अभियान 9 माह बाद रविवार से शुरू होगा। इसके लिए जिले को 3.80 लाख डोज मिली हैं। लॉकडाउन के कारण टीकाकरण की तरह पोलियो भी नहीं पिलाई जा रही थी। इस अभियान शुरू करने की योजना बनाई गई, लेकिन यह योजना उस समय परवान नहीं चढ़ पाई।
अब शासन से अभियान को शुरू करने को हरी झंडी मिली विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दीं। शासन से वैक्सीन अलॉट होने पर टीम इसे लेकर शुक्रवार को जिला पहुंच गई। इसे कोल्ड चैन में सुरक्षित रखवा दिया गया। इस अभियान के लिए विभाग ने 0 से 5 साल तक के 307629 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही 261894 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक पीने से वंचित बच्चों को टीमें घर घर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
आज निकाली जाएगी रैली
कासगंज। सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ नगर पालिका प्रांगण से किया जाएगा। रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह करेंगे।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
चिह्नित बच्चे 307629
चिह्नित परिवार261894
बनाए गए बूथ 736
डोर टू डोर टीम 457
टांजिट प्वाइंट 62
ट्रांजिट टीम 69
मोबाइल टीम 19
सुपरवाइजर 155
पोलियो अभियान के लिए वैक्सीन प्राप्त हो गई है। रविवार से अभियान शुरू होगा। इससे पहले शनिवार को पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी। अभियान के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। -डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।