{"_id":"6a1fac2c4e321ff420014dae","slug":"3-18-lakh-extortion-allegation-rocks-agra-police-money-returned-after-complaint-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुचलके पर छोड़ा, फिर 3.18 लाख वसूले! चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, जुआरियों को छोड़कर फंस गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुचलके पर छोड़ा, फिर 3.18 लाख वसूले! चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, जुआरियों को छोड़कर फंस गई पुलिस
Wed, 03 Jun 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:53 AM IST
सार
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में जुआ मामले में पकड़े गए तीन युवकों के परिजनों से 3.18 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद बिचौलिये ने रकम लौटा दी, जबकि चौकी प्रभारी को हटाकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुए में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों को मुचलके पर रिहा करने के बाद थाना डौकी पुलिस वसूली के आरोप में फंस गई। पुलिस के नाम पर बिचौलिये ने युवकों के परिजन से 3.18 लाख रुपये ले लिए। इसकी शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया ने पुलिस आयुक्त से की। आयुक्त ने एसीपी को जांच के निर्देश दिए। आयुक्त तक शिकायत पहुंचते ही बिचौलिये ने रकम वापस कर दी। पुलिस आयुक्त ने चाैकी प्रभारी को भी हटा दिया।
गांव नूरपुर, डाैकी निवासी राकेश, कुंवरसेन और रविंद्र कुमार 31 मई की रात को कार से जा रहे थे। रविंद्र के पिता अमृतलाल वर्मा का आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। थाने ले जाकर जेब से 31 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने उनसे रुपयों की मांग की। एक बिचाैलिये की मदद से 3.18 लाख रुपये लेने के बाद मुचलके भरवाकर छोड़ दिया।
अमृतलाल भाजपा कार्यकर्ता हैं। सोमवार को पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त से जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के साथ मिला। घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने एसीपी फतेहाबाद को जांच दी। जांच पूरी होने तक कवीश चाैकी प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए। रुपये वसूलने वाले के खिलाफ प्राथमिकी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाद में बिचाैलिये ने रकम वापस कर दी। इसके बावजूद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना कि थाना पुलिस ने कार्रवाई अधिकारियों को संज्ञान में लाने के बाद की थी। जिन युवकों को पकड़ा था, उनसे रकम भी बरामद हुई थी। उनके परिजन ने किसी बाहरी व्यक्ति पर वसूली के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। तब तक के लिए चाैकी प्रभारी को हटा दिया गया है।