{"_id":"623210492ce75a743e440c8c","slug":"3-08-lakh-children-will-get-polio-dose-after-a-quarter-of-a-year-kasganj-news-agr5273106162","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.08 लाख बच्चों को सवा साल बाद मिलेगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.08 लाख बच्चों को सवा साल बाद मिलेगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
कासगंज में डीएम हर्षिता माथुर पल्स पोलियो रैली का शुभारंभ करतीं साथ में सीएमओ डा. अनिल कुमार
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना के चलते बाधित हुआ पोलियो अभियान लगभग सवा साल के अंतराल के बाद 20 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पोलियो बूथ पर शून्य से 5 वर्ष तक के 308029 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान को लेकर विभाग ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने झंडी दिखाकर नगर पालिका से पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली को रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावक अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर लाएं और पोलियो की खुराक पिलवाएं। रविवार को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक सभी पल्स पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा देश में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है। लेकिन फिर से पोलियो वायरस पनप ना सके इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि कोविड की बजह से लंबे समय के बाद पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में पोलियो के केस निकल रहे हैं। भारत को पोलियो मुक्त रखने के लिए शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार, अर्वन हेल्थ कोर्डिनेटर मुहम्मद यूसुफ, सामुदायिक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह, बीपीएम सुनील कुमार, यूएनडीपी कोल्ड चेन मैनेजर हसरत अली, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी मुहम्मद जावेद, अमित कुमार, भानु प्रताप, आईओ उमा शंकर, तनवीर खान मौजूद रहे।