{"_id":"60880e20a6b7a7687e1f92c2","slug":"297-new-cases-of-covid-reported-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना: महिला अस्पताल के डॉक्टर सहित 297 संक्रमित, सक्रिय मामले 2800 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना: महिला अस्पताल के डॉक्टर सहित 297 संक्रमित, सक्रिय मामले 2800 के पार
Tue, 27 Apr 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:44 PM IST
सार
जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6799 पहुंच गई है। इनमें 3870 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल के एक डॉक्टर और दो स्टाफ सहित 297 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6799 पहुंच गई है। जिले में अब तक 3870 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2805 पहुंच गई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में हुई कोरोना संक्रमण की जांच में जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेष डॉ. अभिषेक दुबे और अस्पताल के दो अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। डॉक्टर सहित तीनों लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में 294 संक्रमित और पाए गए।
विज्ञापन
जिनमें से 20 को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया, जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को जांच कराने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से महामारी के बीच कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज सहित 23 निकले कोरोना संक्रमित
किशनी में मंगलवार को सीएचसी पर 280 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। जिसमें से 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में रामनगर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार,थाने के हेड मुहर्रिर बलवीर सिंह भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
बरनाहल में तीन मिले संक्रमित
बरनाहल क्षेत्र में मंगलवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को जांच के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर जांच करना शुरू कर दिया है।
नवोदय भोगांव में छह लोग संक्रमित
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दो शिक्षकों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज को सैनिटाइज कराया गया है।