फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   293 CASES SOLVED IN LOK ADALAT

लोक अदालत में बैंकों के 293 मामले निस्तारित कर 3 करोड़ 23 लाख से अधिक का समझौता कराया

Sun, 13 Mar 2022 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
293 CASES SOLVED IN LOK ADALAT
कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार रिकॉर्ड मामलों का निस्तारण किया गया। बैंकों से जुड़े 293 मामले निस्तारित करके 32334754 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 38 वाद निस्तारित करके 22112000 रुपये की धनराशि एवार्ड की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिशा सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश दिवेश चंद्र सामंत द्वारा एक वाद निस्तारित किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रमेश सिंह ने 16 वाद निस्तारित किए। चार जोड़ों का आपस में सुलह समझौता कराया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना प्रतिकर संजय कुमार ने 38 वाद निस्तारित कर 22112000 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में एवार्ड किए। अपर जिला जज प्रथम विजेश कुमार सिंह तीन वाद निस्तारित किए और 1500 रुपये का अर्थदंड वसूला। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अनिल कुमार ने 1 वाद निस्तारित किया। विशेष न्यायाधीश पॉस्के राकेश कुमार ने 1 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये का अर्थदंड वसूला। अपर जिला जज कक्ष संख्या छह गजेंद्र ने 4 वाद निस्तारित कर 2000 रुपये का अर्थदंड वसूला। अपर जिला जज धीरेंद्र कुमार ने 427 वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज गगन कुमार ने 12 वाद निस्तारित। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय कृष्णलीला यादव ने 2 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये का अर्थदंड वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह 3257 वाद निस्तारित कर 407910 रुपये अर्थदंड के वसूले।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीज मिनाक्षी सोनकर ने 16 वाद निस्तारित कर 4231827.42 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिदा सुल्तान ने 42 वाद निस्तारित कर 20850 रुपये अर्थदंड के वसूले। प्रधान मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय अर्पित पवार ने 65 वाद निस्तारित कर 29250 रुपये का अर्थदंड वसूला। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन प्राची अग्रवाल ने आठ वाद निस्तारित किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुप्रिया ने 41 वाद निस्तारित कर 23700 रुपये का अर्थदंड वसूला। द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन अलका ने 32 वाद निस्तारित कर 230 रुपये का अर्थदंड वसूला। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्युष गुप्ता ने 2 वाद निस्तारित किए। द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अन्नू अहलावत ने 1 वाद निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदू नागर ने एक वाद निस्तारित किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय अवनीश कुमार ने 1 वाद निस्तारित किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय अभिषेक कुमार ने 2 वाद निस्तारित किए। प्रशासनिक राजस्व न्यायालय के अधिकारियों ने 13562 वाद निस्तारित किए। न्यायालय स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा 47 वाद निस्तारित कर 550262 क्षतिपूर्ति धनराशि दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed