{"_id":"5cb8bc5bbdec22140559c9f3","slug":"29-year-old-man-killed-by-friend-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः ब्रह्मभोज में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः ब्रह्मभोज में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त पर आरोप
Thu, 18 Apr 2019 11:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
दो दिन पहले दोस्त के पिता के ब्रह्मभोज में सादाबाद के नगला देवा गए मथुरा के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप दोस्त और उसके भाइयों पर लगाया है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले सादाबाद कोतवाली की पुलिस ने उसके बयान लिए थे। जिसमें उसने अपने दोस्त और उसके भाइयों को आरोपी बताया था।
जमुनापार के गांव डहरुआ निवासी रामेश्वर(29) पुत्र पूरन 16 अप्रैल को अपने दोस्त राजू के गांव नगला देवा, सादाबाद गया था। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि रामेश्वर 30 हजार रुपये लेकर दोस्त राजू के पिता के ब्रह्मभोज में गया था।
आरोप है कि वहां दोस्त और उसके भाइयों ने 30 हजार रुपये के चलते उसके भाई के साथ मारपीट की और उसे घायल कर खेत में फेंक गए। भाई सोनू ने बताया कि रामेश्वर होश में आने के बाद किसी तरह सड़क तक पहुंचा वहां किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Trending Videos
सोनू ने बताया कि मरने से पहले सादाबाद पुलिस के समक्ष उनके भाई ने अपने बयान में दोस्त राजू और उसके भाइयों पर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मथुरा लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।