फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   29 schools running without recognition were closed in Agra

आगरा: जिले में बिना मान्यता के चल रहे 29 और स्कूलों को कराया गया बंद, यहां देखें सूची

Wed, 11 May 2022 04:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 04:40 PM IST
सार

जिले में 35 विद्यालयों को बंद कराने की रिपोर्ट दी गई है। छह मई को पांच स्कूलों को बंद कराने की रिपोर्ट दी गई थी।

विज्ञापन
29 schools running without recognition were closed in Agra
बीएसए कार्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में बिना मान्यता के चल रहे 29 और स्कूलों को बंद कराया गया है। आगरा के प्रभारी बीएसए ने एडी बेसिक को रिपोर्ट दी है। सैंया ब्लॉक में 15 और खेरागढ़ में 14 स्कूलों को बंद कराया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने पांच अप्रैल को बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को चिह्नित कर बंद कराने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित फार्मेट से प्रत्येक जिले को रिपोर्ट देनी थी। 

विज्ञापन


आदेश के अनुपालन में अभी जिले में 35 विद्यालयों को बंद कराने की रिपोर्ट दी गई है। छह मई को पांच स्कूलों को बंद कराने की रिपोर्ट दी गई थी। एडी बेसिक महेश चंद्र ने बताया कि बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की लगातार समीक्षा की जा रही है। आगरा जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ाई भी है। प्रत्येक शुक्रवार को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई 

सैंया ब्लाक
- श्री शारदे ज्ञान मंदिर, विसेर।
- ठा. उम्मेद सिंह मे.पा. स्कूल, गढ़ी दुल्ला, मुरकिया।
- सरस्वती ज्ञान मंदिर, विरहरू।
- एसएएस शिक्षण संस्थान, मुरकिया।
- राजेश्वरी देवी प. स्कूल, सरोजपुरा।
- पूरनदेवी प. स्कूल, महूअनपुरा।
- बीएल निमेकर उ.मा.विद्यालय, तेहरा।
- जेपी मार्डन पब्लिक स्कूल, तेहरा।
- मुंशी मोती सिंह इंटर कालेज।
- जेएस कॉन्वेंट स्कूल, थपैंडा।
- धरती ग्लोबल पब्लिक स्कूल, रहलई।
- ठाकुर दास पब्लिक स्कूल, अहीरपुरा।
- टीपीएस पब्लिक स्कूल, शाहपुर।
- मीना देवी पब्लिक स्कूल, गौहर्रा, बाबरपुर।
- नर्मदा देवी पब्लिक स्कूल, बृथला।

खेरागढ़ ब्लाक
- स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, भाकर।
- कैला देवी स्कूल, बुरहरा।
- बीएसकेएस स्कूल, बुरहरा।
- सरोजनी नायडू शिक्षा निकेतन स्कूल, अयेला।
- गिर्राज धरण पब्लिक स्कूल, लल्लूपुरा।
- सरस्वती ज्ञान मंदिर, दनकशा अयेला।
- एलएम देवी जूनियर हाईस्कूल, नगला दुल्हे खां, पटपरगंज।
- ग्राम समाज पब्लिक स्कूल, कुसियापुर।
- आनंद पब्लिक स्कूल, रैना नगर।
- महाराज कुंवर इंटर कॉलेज, पटपरगंज।
- एसवीएम पब्लिक स्कूल रसूलपुर।
- रामबाबू का स्कूल, डांडा।
- छोटे मास्टर का पेठे के कारखाने के पास वाले स्कूल, अयेला।
- सोनू का स्कूल, बगीची के पास, अयेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed