{"_id":"603bd7178ebc3ee9716938ad","slug":"2877-patient-come-to-arogya-mela-at-31-kendra-kasganj-news-agr4826773189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस, सांस व त्वचा के फैल रहे हैं रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस, सांस व त्वचा के फैल रहे हैं रोग
विज्ञापन
कासगंज के एक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में पहुंचे मरीज
- फोटो : KASGANJ
जिले में रविवार को 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में गैस, सांस, त्वचा सहित अन्य रोगों के रोगी पहुंचे। इसके साथ ही कुपोषित कुल 2877 रोगियों का उपचार किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आरोग्य मेला में पवसरा स्वास्थ्य केंद्र पर समाज सेवी चिरंजीलाल ने मेले का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए आरोग्य मेले में सबसे अधिक 831 त्वचा के रोगी पहुंचे। जबकि गैस की बीमारी के 333 एवं सांस की बीमारी के 295 मरीज इलाज को आए। 6 कुपोषित बच्चों को भी उनके परिजन इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनके अलावा आंख, लीवर, हेपेटाइटिस, एएनसी, हायपर टेंशन, रक्त अल्पता के मरीज भी इलाज को पहुंचे।
इलाज को पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक 1410 महिलाएं शामिल रही। इसके अलावा 974 पुरुष व 495 बच्चे इलाज के लिए आए। मेला के दौरान 37 लोगों के गोल्डन कार्ड भी जारी किए गए। मेला के दौरान केंद्रों पर काफी गहमा गहमी बनी रही। विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए। मेले में 61 चिकित्सकों 467 पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सहित अन्य अधिकारी मेला में नजर बनाए रहे। केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।