फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 candidates of small political parties will contesting elections in agra

यूपी चुनाव 2022: आगरा में 17 छोटे दलों ने भी उतारे 28 उम्मीदवार, आठ के नामांकन हुए निरस्त

Sat, 29 Jan 2022 05:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 05:16 PM IST
सार

आगरा जिले में बड़े राजनीतिक दलों के अलावा छोटे दलों ने भी अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। ये प्रत्याशी क्या प्रभाव डालेंगे, इसका पता 10 मार्च को ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
28 candidates of small political parties will contesting elections in agra
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इस बार भी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों से अलग 17 पंजीकृत दलों ने 28 प्रत्याशी उतारे। जिनमें आठ ऐसे थे जो अपना नामांकनपत्र भी सही नहीं भर पाए। इनके पर्चे भी निरस्त हो गए। अब इन दलों के 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन

जिले में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा-रालोद गठबंधन के अलावा 17 दल ऐसे हैं जिनका नाम तक मुश्किल से सुनाई पड़ता है। विधानसभा चुनाव में इन दलों के प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। इनका क्या प्रभाव पड़ेगा ये 10 मार्च को तय होगा। इनमें कई दल ऐसे हैं जिन्होंने पांच से छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 
विज्ञापन

नहीं भर पाए नामांकनपत्र
आठ छोटे दल ऐसे हैं जो नामांकन पत्र सही ढंग से नहीं भर पाए। इनके कई प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए। जिनमें आदर्श समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी के अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, स्वतंत्र जनता राज पार्टी, इंडियन विकास पार्टी, संयुक्त समाजवादी दल और सबका दल युनाइटेड शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दलों के प्रत्याशी हैं मैदान में
- फतेहाबाद : लोग पार्टी से अजय कुमार, भारतीय वीर दल से नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से विजय सिंह बघेल
- दक्षिण : लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रेम सिंह, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से मोहम्मद कामिल  
- खेरागढ़ : भारतीय सुभाष सेना के अशोक कुमार 
- उत्तर : भारतीय मजदूर जनता पार्टी के नील, जन अभियान पार्टी के मोहित अग्रवाल 
- फतेहपुरसीकरी : वंचित समाज इंसाफ पार्टी की हिना नाज शेरवानी, भारतीय मजदूर जनता पार्टी की संगीता
- एत्मादपुर : राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राकेश कुमार गुप्ता, बहुजन मुक्ति पार्टी के सतीश 
- बाह : राष्ट्रीय समाज पक्ष के सतेंदर उर्फ सत्येंद्र
- ग्रामीण : राष्ट्रीय समाज पक्ष के बलवीर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed