फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   276 New Cases Of Covid Reported In Mainpuri

मैनपुरी में कोरोना: सीडीओ और डीपीआरओ संक्रमित, 24 घंटे में 276 नए मरीज मिले

Fri, 23 Apr 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 12:08 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के सारे रिकार्ड टूट गए। 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 276 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
276 New Cases Of Covid Reported In Mainpuri
जांच करते चिकित्सक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ), शिक्षक नेता सहित जिले में 276 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1380 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 5308 है। इनमें 3838 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 90 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को सीडीओ ईशा प्रिया ने अपनी कोरोना जांच कराई। एंटीजन जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाई गईं। उनके पति एसडीएम सदर ऋषिराज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। डीपीआरओ स्वामीदीन भी कोरोना संक्रमित पाए गए। आरसी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव अपने परिवार के एक अन्य सदस्य सहित कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शिक्षक नेता राजीव यादव भी संक्रमित हो गए हैं। 
विज्ञापन


जिले में 24 घंटे के अंदर सर्वाधिक 276 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 10 संक्रमितों को आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल से आठ लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। पांच लोगों को हालत बिगड़ने पर आइसोलेशन लेवल टू से आइसोलेशन लेवल थ्री मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध दो बंदी मिले कोरोना संक्रमित
पिछले 24 घंटे में जेल में निरुद्ध दो बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें जेल में ही सुरक्षित वार्ड में रखा गया है। जेल में जाने वाले लोगों की लगातार जांच कराई जा रही है।

डीपीआरओ को लेवल टू अस्पताल में भर्ती
डीपीआरओ स्वामीदीन गुरुवार को विकास भवन में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही सीएमओ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल स्थित के आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विकास भवन में शिविर लगाकर कराई जांच
सीडीओ और डीपीआरओ के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। शिविर लगाकर विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed