फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Dengue News: 273 New Dengue And Viral Patients In Firozabad Today News In Hindi

फिरोजाबाद: एक माह बाद भी डेंगू बना रहा रिकार्ड, सौ शैय्या अस्पताल में जांच के दौरान 273 नए मरीज मिले

Thu, 23 Sep 2021 01:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Sep 2021 01:33 PM IST
सार

फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल से अब तक दो सौ से अधिक की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भेजी गई टीमों के निरीक्षण के बाद भी डेंगू और वायरल के मरीजों की संख्या में गिरावट नहीं आई है।

विज्ञापन
Firozabad Dengue News: 273 New Dengue And Viral Patients In Firozabad Today News In Hindi
फिरोजाबाद: सरकारी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एक महीने से अधिक समय गुजर चुका है। लेकिन डेंगू और वायरल बुखार कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में सौ शैय्या अस्पताल में कराई 743 मरीजों की रैपिड जांच में 273 में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि 50 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। शेष मरीजों को दवा देकर घर पर ही इलाज देने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को करीब तीन सौ मरीज भती थे। 74 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल में हुई डेंगू जांच में 24 घंटे में 273 मरीज मिले हैं। जबकि निजी पैथोलॉजी पर हो रही जांच में भी बड़ी संख्या में डेंगू की पुष्टि हो रही है। डेंगू का बुखार तीन से पांच दिन तक रह रहा है। ऐसे में मरीजों के साथ परिजनों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल के बाहर लोग बारिश में भीगते हुए ही अपने बच्चों को दवा दिलाने के लिए दौड़े-दौड़े नजर आ रहे हैं। निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर नजर डालें तो बाल रोग विशेषज्ञ एक दिन में 400 से 500 मरीजों ओपीडी कर रहे हैं। जबकि गली, मोहल्लों में क्लीनिक पर भीड़ नजर आ रही है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का कहना है कि डेंगू के मरीज 294 से ज्यादा सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। मरीजों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वार्डों में पहले से कम मरीजों की संख्या हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आधी रात तक खुल रही पैथोलॉजी और क्लीनिक
फिरोजाबाद शहर में पैथोलॉजी रात्रि 12 से एक बजे तक खुल रही हैं। जबकि निजी चिकित्सक 11 बजे तक अपने क्लीनिकों पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल लेने को जा रहे हैं। चिकित्सक भी मान रहे हैं कि स्थिति अभी काबू में नहीं आ सकी है। 

गली-मोहल्ला क्लीनिकों ने बढ़ाया स्टाफ
गली-मोहल्ला क्लीनिक संचालकों ने स्टाफ बढ़ा दिया है। वह अपने क्लीनिकों पर खुद इलाज कर रहे हैं। जबकि घर-घर ड्रिप चढ़ाने के लिए भी प्राइवेट चिकित्सकों ने स्टाफ बढ़ा दिया है। उनमे अधिकांश स्टाफ ऐसा हैं जो न तो इंजेक्शन लगाना जानते हैं और न ही इंट्राकैथ। सिर्फ घर-घर जाकर ड्रिप बदलने का कार्य दिया है।

जानलेवा बीमारी: ब्रज में डेंगू वायरल से 12 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में सात बच्चों समेत आठ लोगों ने तोड़ा दम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed