आगरा। आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, खंदारी फार्म में शुक्रवार को यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री सेल, डॉ. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी की ओर से सपोर्ट इंजीनियर व डाटा सेंटर ऑपरेटर के पद के लिए 27 छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट दिया गया। सर्वाधिक तीन लाख रुपये वार्षिक का पैकेज दिया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. बीबीएस परिहार के मुताबिक कैंपस प्लेसमेंट में आगरा के अलावा गाजियाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, बाराबंकी आदि जिलों के डॉ. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 21 संस्थानों के एमसीए व बीटेक पाठ्यक्रमों 225 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एचसीएल के इंडस्ट्री रिलेशनशिप मैनेजर आनंद पांडेय ने ग्रुप डिस्कसन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद छात्र-छात्राओं का चयन किया। डॉ. एएन सिंह, डॉ. केके शर्मा, डॉ. केके गोयल, डॉ. पंकज सक्सेना, डॉ. डीएस यादव, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. मितेंद्र सिंह मौजूद रहे।