{"_id":"5e5aab088ebc3ef40f50bbcb","slug":"26-year-ke-baad-pakda-kasganj-news-agr431879320","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 साल बाद पकड़ा गया अपहरण का वारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 साल बाद पकड़ा गया अपहरण का वारंटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर (कासगंज)। नाबालिग के अपहरण के मामले में 26 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर सुन्नगढ़ी पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया गया था।
वर्ष 1994 में सोरों क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सहवाजपुर निवासी सुदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी फरार चल रहा था। पिछले दिनों एसपी सुशील कुमार घुले ने सहावर पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह और सुन्नगढ़ी पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में लगाईं थीं। सुन्नगढ़ी के उपनिरीक्षक महावीर सिंह को शनिवार सुबह सूचना मिली की आरोपी गांव में घूम रहा है। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की और गांव से गिरफ्तारी कर ली। थानाध्यक्ष राजेश मीना ने बताया कि आरोपी भेष बदलकर गांव से फरार था और दूसरे शहरों में पनाह ले रहा था। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सोरों पुलिस ने गिरफ्तार किए वारंटी
सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह के नेतृत्व में वांरटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगरिया निवासी रामेश्वर सिंह, अबरार, दतलाना निवासी सुरेश, रमेश, परमोड़ा निवासी श्याम को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी वारंटी अपराधी हैं।