{"_id":"62c4753c9caeb61dbb6f404d","slug":"26-lakh-saplings-planted-in-a-day-mainpuri-news-agr5391672143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में हरियाली के लिए एक दिन में रोपे गए 26.86 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में हरियाली के लिए एक दिन में रोपे गए 26.86 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वन महोत्सव के तहत जिलेभर में मंगलवार को अभियान चलाकर 26.86 लाख पौधे रोपे गए। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री और प्रमुख सचिव कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले में इस वर्ष 36 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाने हैं। पांच जुलाई को 26.86 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए वन समेत 24 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने सुबह सात बजे पौधरोपण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने सैनिक स्कूल और गांव रतिभानपुर में पौधे रोपे। यहां सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने भी पौधे रोपे।
शासन से आए प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, आयुष व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने भोगांव सीएचसी पर पौधरोपण किया। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करें। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गांव लोधीपुर में पौधे रोपित कर देखभाल करने का संकल्प दिलाया। करपिया में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने पौधे रोपित किए। शाम तक जिले भर में पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, जामुन, आम, सहजन और ऊसर-बंजर भूमि के लिए बबूल के पौधे रोपे गए।