फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   26 detainees will be released on parole

26 बंदियों को पेरोल पर किया जाएगा रिहा

Thu, 06 May 2021 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
26 detainees will be released on parole
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिला जेल में भी सतर्कता बरती जा रही है। जिला जेल में निरुद्ध अंडर ट्रायल बंदियों को शासन की गाइडलाइन की अनुसार अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने 26 बंदियों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

जिला कारागार में 800 से अधिक बंदी और कैदी निरुद्ध हैं उनमें सजायापता भी हैं और अन्य ट्रायल बंदी भी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए अंडर ट्रायल बंदियों को गाइडलाइन के अनुसार पेरोल पर रिहा करने की तैयारी की जा रही है। शासन से बिंदुवार निर्देश मिले हैं कि प्रशासन के नियमों के तहत बंदियों को रिहा किया जाना है।
विज्ञापन

इन्हीं सभी शर्तों को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने बंदियों की रिहाई के लिए सूची तैयार की है। 26 बंदी अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनकी सूची जेल प्रशासन ने तैयार की है और उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अब अंतरिम जमानत का आदेश मिलते ही इन 26 बंदियों को पेरोल पर रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी के बाद मिल रहा स्थायी जेल में प्रवेश
जो नए बंदी जिला जेल भेजे जा रहे हैं उन्हें पहले 14 दिन तक अस्थायी जेल में रखा जा रहा है। वहां से 14 दिन तक स्वस्थ रहने पर उन्हें फिर स्थायी जेल में रखा जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जेल में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार जेल में निरुद्ध बंदियों की सूची तैयार की जा चुकी है। जो न्यायालय भेजी गई है। 45 दिन तक पेरोल का प्रावधान बताया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार बंदियों को रिहा किया जाएगा। -अशोक कुमार सागर, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed