फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2508 in highschool and 1199 intermediet student absent, up board exam

हाईस्कूल में 2508 तथा इंटर में 1199 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
2508 in highschool and 1199 intermediet student  absent, up board exam
कासगंज। बोर्ड परीक्षा दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा पर अधिकारी कड़ी नजर बनाए रहे। हाईस्कूल में 2508 एवं इंटर में 1199 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पर अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे। पर्यवेक्षक उपशिक्षा निदेशक जितेंद्र सिंह यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान के 21034 परीक्षार्थी में से 2508 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। 18526 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, इसी पाली में इंटर की मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 919 परीक्षार्थी में से 840 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इटरमीडिएट में पंजीकृत जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा हुई। 10245 पंजीकृत परीक्षार्थी में से 10124 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 1121 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा नहीं दी। परीक्षा के लिए बनाए गए सभी तीन जोनल, 8 सैक्टर मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग के सचल दल दोनों ही पालियों में दौड़ लगाते रहे। वहीं सभी केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर रहकर पूरी निगरानी की। पर्यवेक्षक उप शिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य जितेंद्र सिंह यादव ने भगवान सिंह इंटर कॉलेज नगला समस, श्रीमती कलावती इंटर कॉलेज महदवा का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा बाह्य एवं आंतरिक कक्ष निरीक्षक उपस्थित पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed