फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 thousand rupees cheated in the name of getting a job

Agra News: नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये ठगे

Tue, 16 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees cheated in the name of getting a job
करहल। गांव नगल परमाई निवासी एक युवक को विद्युत विभाग में संविदाकर्मी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। उस से 25 हजार रुपये ठग लिए गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने आरोपी विद्युतकर्मी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के गांव नगला परमाई वीरेंद्र बाबू बेरोजगार है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात गांव एमनपुर निवासी एक युवक से हुई। उसने बताया कि वह विद्युत विभाग के अंडनी फीडर पर संविदा पर तैनात है। वीरेंद्र से कहा कि वह उसकी नौकरी संविदा पर विद्युत विभाग में लगवा देगा। इसके एवज में 25 हजार रुपए देने होंगे। वीरेंद्र उसकी बातों में आ गया औरस 26 फरवरी 2023 को 10 हजार रुपये व अन्य कागजात दे दिए। एक मार्च को बाकी 15 हजार रुपये भी दे दिए। उसे एक सप्ताह में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया। दो माह का समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो वीरेंद्र को शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि उसके साठ ठगी हुई है। जब वह रुपये मांगने गया तो गाली गलौज करते हुए धमकाया गया। पीड़ित ने आरोपी से फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed