{"_id":"62e2c7f8588a6374b01c4364","slug":"25-thousand-prize-crook-injured-in-police-encounter-arrested-kasganj-news-agr5416787101","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
सहावर पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपीबीबीजीटीएस मूर्ति
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर थाना पुलिस की बुधवार की देर शाम गोरहा नहर पटरी से चाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के फायरिंग के जवाब में पुलिस द्वारा की फायरिंग में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सहावर थाना पुलिस और एसओजी को सूचना मिली कि कुछ बदमाश वारदात करने की फिराक में गंजडुंडवारा की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर रात्रि करीब 9:30 बजे गोरहा नहर पटरी के रास्ते से चाड़ी की ओर एक बाइक पर दो लोग जाते दिखे। पुलिस ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने तुरंत घेराबंदी करते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक बदमाश दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगते ही बदमाश चीख पड़ा और दूसरा बदमाश इसी बीच भागने में कामयाब हो गया।
पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम मिट्टी उर्फ शरीफ निवासी नदरई थाना कासगंज बताया। वहीं फरार साथी का नाम छलिया निवासी अलीगंज जनपद एटा बताया। पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस एवं 3 चलाए गए कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश के पास से एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद की गई है जो चोरी की है। स के मुताबिक यह बाइक चोरी की है। बदमाश ने बाइक कहां से चुराई थी इसकी जानकारी की जा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बत्थल बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। जिस समय पुलिस अधीक्षक पहुंचे उस समय बारिश शुरू हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ स्थल के निरीक्षण के उपरांत फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मैनपुरी से घोषित था इनाम
कासगंज। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश काफी शातिर किस्म का है। उसके ऊपर मैनपुरी जनपद के पुलिस अधीक्षक के द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बताया गया कि बदमाश के ऊपर कासगंज, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़ एवं एटा के थानों में 12 अभियोग पंजीकृत हैं। चार अभियोगों में बदमाश वांछित चल रहा था। वर्तमान में जनपद मैनपुरी के थाना करहल के लूट एवं जानलेवा हमला व चोरी के मुकदमें में वांछित चल रहा था। इन मुकदमों में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने इनाम घोषित किया था।