फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 thousand prize crook arrested in encounter

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook arrested in encounter
आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने सोमवार रात को 25 हजार के इनामी बदमाश दीपक उर्फ दीपू को ट्रांसपोर्ट नगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घेरने पर बदमाश ने फायरिंग की, जिसमें पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसने पांच महीने पहले आवास विकास कॉलोनी में व्यापारी से 40 हजार रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश अग्रवाल की बोदला बाजार में परचून की दुकान है। मार्च में वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने थैला लूट लिया था। इसमें 40 हजार रुपये थे। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया था। एक बदमाश दीपू उर्फ दीपक फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सोमवार रात को ट्रांसपोर्ट नगर में चेकिंग की जा रही थी। तभी सूचना मिली कि इनामी बदमाश दीपक उर्फ दीपू निवासी शारदा विहार कॉलोनी किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। एक बाइक पर बदमाश आता नजर आया। रुकने की कहने पर बाइक मोड़कर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, बाइक फिसल गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की। मगर, बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाईं। इसमें एक पैर में गोली लगने से इनामी घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed