फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24529 tourist in taj

ताज का क्रेज, 24529 सैलानियों ने किया दीदार

Mon, 20 Sep 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
24529 tourist in taj
आगरा। ताजमहल पर रविवार को देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक 24529 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पूर्वी गेट पर प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को एक से सवा घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। आगरा किले पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे के बाद ताज के दोनों प्रवेश द्वारों पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतारें लग गईं। ऑनलाइन टिकट को स्कैन करने में लगने वाले समय के कारण पूर्वी गेट पर पर्यटकों को एक से डेढ़ घंटे के बाद ताज के भीतर प्रवेश मिल सका। इस दौरान पूर्वी गेट पर बड़ी संख्या में पर्यटक जमे रहे तो पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की कतारें नीम तिराहे तक पहुंच गईं। गाजियाबाद से आए अनिकेत का कहना था कि वह बच्चों के साथ वीकेंड पर आया था, लेकिन पहले जाम में फंसना पड़ा तो बाद में ताज में प्रवेश के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। प्रवक्ता परीक्षा (पीजीटी) के अभ्यर्थियों की संख्या भी ताज निहारने वालों में खासी रही। उधर, आगरा किले में भी पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed