फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 lakh rupees fraud from Japanese woman in Agra

आगरा में अपराध : जापान की महिला से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस जुटी तहकीकात में

Sat, 29 Jan 2022 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 01:13 AM IST
सार

आगरा में दो एजेंटों ने व्यापार में पैसा लगाने का दिया था प्रलोभन, थाना पर्यटन पुलिस कर रही जांच।

विज्ञापन
23 lakh rupees fraud from Japanese woman in Agra
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान की महिला आगरा में धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। उनका आरोप है कि दो लोगों ने सोने के जेवरात के व्यापार में 50 फीसदी का मुनाफा देकर 23 लाख रुपये ले लिए। उन्हें बाद में धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। मामले की जांच थाना पर्यटन पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

 
थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत करने वाली जापान की महिला 56 साल की हैं। उन्होंने कहा है कि वह मार्च 2019 में भारत आई थीं। दिल्ली से पुष्कर गईं। इसके बाद आगरा आईं। यहां उनकी मुलाकात होटल में दो लोगों से हुई। उन्होंने सोने के जेवरात का व्यापार करने पर 50 प्रतिशत का मुनाफा बताया। उन्हें मुंबई में ले जाकर सोने के जेवरात खरीदवाए। इसके लिए उनकी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


जेवरात उनको जापान भेजने का वादा किया। इस पर वो वापस चल र्गईं। मगर, जेवरात की डिलीवरी नहीं हुई। वो जुलाई 2019 में दोबारा भारर्त आईं। इस बार फिर उनसे खरीदारी कराई गई। मार्च 2019 से लेकर मार्च 2020 तक जापान की करेंसी के रूप से येन लिए गए। जितने येन लिए गए, उनकी भारतीय मुद्रा में 23 लाख रुपये के बराबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्हें गलत जेवरात भेजे गए। उन्हें कोई मुनाफा नहीं हुआ। जेवरात भी नहीं मिले। अब उन्होंने फिर से भारत आकर कार्रवाई की मांग की है। निरीक्षक जय सिंह परिहार का कहना है कि मामले में धनराशि निकालने के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। महिला ने 23 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 


लपके रहते हैं सक्रिय
ताजमहल देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों को लपके अपना शिकार बनाते हैं। सस्ते सामान से लेकर होटल में कमरा और रेस्टोरेंट में खाना खिलाने तक का ठेका लेते हैं। उनसे दोगुनी और चार गुनी तक कीमत वसूल करने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। थाना पर्यटन में मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ताजगंज क्षेत्र के लपकों को पकड़कर कई बार कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed