फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   221 corona positive in two days

दो दिन में मिले 221 संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
221 corona positive in two days
साईं की तकिया स्थित रोजगार कार्यालय में बिना पीपीई किट पहने कोविड-19 की जांच करते स्वास्थ्य विभाग ? - फोटो : Agra City
दूसरी लहर में वायरस का विकराल रूप सामने आ रहा है। रविवार को 119 संक्रमित मिले हैं, वहीं शनिवार को कोरोना के 102 मरीज मिले थे। दो दिन में 221 संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय मरीज 682 हो गए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा साढ़े 11 हजार पहुंच गया है। वहीं रविवार को बेलनगंज निवासी 60 वर्षीय सांस रोगी की संक्रमित होने के बाद एसएन में मौत हो गई। ये ताजनगरी में कोरोना से 181वीं मौत है।
विज्ञापन

ताजनगरी में संक्रमण बेकाबू हो गया है। इस 2021 में दूसरी बार 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज मिले हैं। पिछले एक साल में 11 बार एक दिन में संक्रमितों का सैकड़ा हो चुका है। पिछले 48 घंटे में 221 मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया 10609 मरीज ठीक हो चुके हैं। बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मरीजों के उपचार के लिए 400 से अधिक बेड उपलब्ध हैं। और बेड बढ़ाए जा रहे हैं। जिले में कुल 6.59 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

नए वायरस से रहें सतर्क : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को आगरा व मथुरा जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए वायरस का स्वरूप बदला हुआ है। प्रसार अधिक होने के कारण बचाव के नियम विशेष सतर्कता व सख्ती से लागू कराए जाएं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्कों की जांच, उपचार व अधिक से अधिक लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed