{"_id":"5cb6121dbdec2214161d726b","slug":"22-year-old-girl-commits-suicide-due-to-molestation-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान आकर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान आकर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर खुदकुशी
Tue, 16 Apr 2019 11:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवती ने ट्रेन से कटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसे एक युवक परेशान कर रहा था। दोस्ती का दबाव बना रहा था।
परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती 22 साल की है। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले का प्रदीप चार महीने से परेशान कर रहा था। उसे आए दिन फोन भी करता था। उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाता था।

Trending Videos
पिछले दिनों परिजनों को जानकारी हुई। इस पर युवक की मां से शिकायत की। मगर, युवक की हरकत बंद नहीं हुईं। इससे युवती तनाव में थी। वह परेशन रहने लगी थी।
मंगलवार तड़के परिजन जागे तो वह घर में नहीं मिली। इस पर उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह छह बजे उसका शव क्षेत्र में ही रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। इंस्पेक्टर ने थाना एत्माद्दौला बताया कि पिता की तहरीर पर प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती छह बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।