{"_id":"6206c3df6d0b760f3f67e1ca","slug":"22-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-on-the-pretext-of-sending-five-thousand-loans-agra-news-agr524049064","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के पांच हजार भेजने का झांसा देकर खाते से निकाले 22 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के पांच हजार भेजने का झांसा देकर खाते से निकाले 22 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली। कस्बे की गीता को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। उधारी के पांच हजार रुपये ई-वालेट में भेजने का झांसा देकर 22 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
गांव वेलौठ निवासी जयवीर सिंह की बेटी गीता के मोबाइल पर शुक्रवार शाम चार बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि पंडितजी बोल रहा हूं। तुम्हारे पिता को उधारी के पांच हजार रुपये वापस करने हैं। अपने फोन पे का नंबर बता दो। इस पर गीता ने नंबर बता दिया। इसके बाद ई-वालेट में दो रुपये ट्रांसफर किए। उसके पास मैसेज आने पर जानकारी हुई। उन्होंने क्लिक कर दिया। इससे रकम आ गई। बाद में फिर रिक्वेस्ट मनी के मैसेज आए। उन्होंने इन पर भी क्लिक कर दिया। उनके खाते से 22 हजार रुपये निकल गए। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन साइबर ठग ने फोन काट दिया। उन्होंने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अंजान लोगों के कॉल पर विश्वास नहीं करें। अगर, कोई व्यक्ति रिश्तेदार, परिचित, दोस्त बनकर खाते में रुपये भेजने की बात करता है, उसे आप जानते नहीं है तो झांसे में नहीं आएं। फोन काट दें। साइबर ठगी होने पर पुलिस की मदद लें।