{"_id":"62c20088447cc27f860fead4","slug":"216-schools-of-up-board-did-not-create-website-agra-news-agr5389702138","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के 216 विद्यालयों ने नहीं बनाई वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के 216 विद्यालयों ने नहीं बनाई वेबसाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रदेश सरकार की 100 दिनों की कार्ययोजना में शामिल होने के बाद भी जिले में यूपी बोर्ड के विद्यालयों की वेबसाइट बनाने का काम धीमा है। अभी 216 विद्यालयों की वेबसाइट नहीं बनी है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनवाने का काम भी अधूरा है।
जिले में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 903 माध्यमिक विद्यालय हैं। 216 विद्यालयों ने वेबसाइट नहीं बनाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 39 राजकीय विद्यालयों में से 38 ने वेबसाइट बना ली है। सभी 109 सहायता प्राप्त विद्यालयों ने वेबसाइट बना लिया है। 755 वित्तविहीन विद्यालयों में से 215 ने वेबसाइट नहीं बनाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर उन्हें दो दिन का समय दिया है। कहा है कि वेबसाइट बनवाने में ढिलाई शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता है।
जिले में अभी तक कक्षा नौ से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी नहीं बन पाई है। शिक्षक भी रह गए हैं। कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक पंजीकृत 2,47,904 में से 15,239 विद्यार्थी रह गए हैं। शिक्षकों की संख्या 6273 है, इसमें से 1872 की ई-मेल आईडी बननी बाकी है।