फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चुनाव में खलल डाल सकते हैं 147 वाेटर

चुनाव में खलल डाल सकते हैं 147 वाेटर

Tue, 09 Apr 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में खलल डाल सकते हैं 147 वाेटर
सांकेतिक तस्वीर
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में केवल बूथ ही नहीं, बल्कि मतदाता भी अतिसंवेदनशील हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयार सूची में बाकायदा इनका चिह्नांकन किया गया है। इन मतदाताओं पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 147 अतिसंवेदनशील मतदाताओं का चिह्नांकन किया गया है। ये मतदाता हर बार चुनाव में खलल डाल देते हैं। फिर चाहे वह मतदान केंद्र पर विवाद हो या फिर मतदान के दौरान गुटबाजी के चलते हुए विवाद।
विज्ञापन


दोनों ही परिस्थितियों में प्रशासन को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। सदर विधानसभा क्षेत्र में 19, भोगांव विस क्षेत्र में 18, करहल विस क्षेत्र में 27 और जसवंतनगर में सर्वाधिक 83 मतदाताओं को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि किशनी में एक भी मतदाता से प्रशासन को खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा तैयार की गई अतिसंवेदनशील मतदाताओं की सूची में इनसे खतरे का कारण भी स्पष्ट किया गया है। इसमें या तो ये मतदाता राजनीतिक या जातिगत रूप से हर बार चुनाव में बखेड़ा करते हैं। विधानसभा मैनपुरी में जहां सभी अतिसंवेदनशील मतदाता राजनीतिक हैं तो वहीं भोगांव में राजनीतिक और जातिगत दोनों ही तरीके से मतदाता विवाद का कारण बनते हैं। इसके अलावा करहल और जसवंतनगर में भी विवाद का कारण राजनीतिक विवाद ही लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed