फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कई मायनों में रोचक होगा यह लोकसभा चुनाव

कई मायनों में रोचक होगा यह लोकसभा चुनाव

Wed, 20 Mar 2019 10:08 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
कई मायनों में रोचक होगा यह लोकसभा चुनाव
राहुल गांधी की रैली में कुछ ऐसे पहुंचे प्रशंसक - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो (विनय यादव)
विज्ञापन

एटा। इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायनों में रोचक होगा। इसके पीछे एक नहीं कई वजह हैं। मुख्य लड़ाई में दिख रही भाजपा और सपा के लिए कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी से गठबंधन करके मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। इधर शिवपाल यादव की पार्टी सपा के लिए गले की फांस बन सकती है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जिले के राजनीतिक दिग्गजों और जानकार यही कह रहे हैं कि यह चुनाव रोचक होने वाला है।
भाजपा के लिए गठबंधन की चुनौती
प्रदेश में हुए सपा बसपा के गठबंधन से समीकरण काफी बदल गए हैं। एटा लोकसभा क्षेत्र के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो सपा और बसपा का मूल वोट बड़ी संख्या में है। ऐसे में अगर दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी तो प्रत्याशी को काफी लाभ हो सकता है। वहीं भाजपा के लिए गठबंधन एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। पिछले चुनाव में राजवीर सिंह को 474978 वोट मिले थे, जबकि सपा-बसपा को मिलाकर 411104 वोट मिले थे। माना जा रहा है कि वह चुनाव लहर में था। जबकि इससे पहले हुए चुनावों में सपा बसपा के वोटों को जोड़ा जाए तो यह काफी अधिक होते हैं।
विज्ञापन

अपनों से ही होगा सपा का सामना
सपा ने बसपा से गठबंधन कर भले ही ख्ुाद को मजबूत कर लिया हो। लेकिन शिवपाल यादव ने पार्टी बनाकर कई जातीय लोगों के अलावा सपा के अन्य लोगों को अपने साथ कर लिया है। जिले में प्रसपा का संगठन मजबूत है। माना जा रहा है प्रसपा यहां से अपना मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। प्रसपा के प्रत्याशी की जीत का दावा तो हम नहीं कर सकते लेकिन यह सपा के लिए वोट कटवा जरूर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत पर भी बहुत कुछ निर्भर
एटा लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत भी बहुत कुछ बताता है। राजनीति के शुरुआती दिनों में अधिक मतदान प्रतिशत जहां कांग्रेस के लिए फायदेमंद रहता था। वहीं अब अधिक मतदान प्रतिशत का मतलब भाजपा की जीत से जोड़ा जाता है। पिछले चुनाव में जब 62 फीसद मतदान हुआ तो भाजपा को जीत हासिल हुई थी। वहीं 1977 के चुनाव में 66.96 फीसदी वोटिंग हुई तो भाजपा के महादीपक ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी।
पिछले तीन चुनावों के नतीजों पर एक नजर
लोकसभा चुनाव 2004
प्रत्याशी पार्टी मत स्थिति
देवेेंद्र सिंह यादव सपा 276156 विजयी
अशोक रतन शाक्य भाजपा 224821 पराजित
रामगोपाल शाक्य बसपा 56873 पराजित
रविंद्र कांग्रेस 22454 पराजित
कुल मतदाता- 1126781
मत पड़े- 587118
मतदान प्रतिशत- 52.03 फीसदी
लोकसभा चुनाव 2009
प्रत्याशी पार्टी मत स्थिति
कल्याण सिंह निर्दलीय (सपा समर्थित) 275717 विजयी
देवेंद्र सिंह यादव बसपा 147749 पराजित
श्याम सिंह शाक्य भाजपा 88562 पराजित
महादीपक सिंह शाक्य कांग्रेस 25048 पराजित
कुल मतदाता- 1278295
मत पड़े- 566717
मतदान प्रतिशत- 44.46 फीसदी
लोकसभा चुनाव 2014
प्रत्याशी पार्टी मत स्थिति
राजवीर सिंह भाजपा 474978 विजयी
देवेंद्र सिंह यादव सपा 273977 पराजित
नूर मुहम्मद खान बसपा 137127 पराजित
जुगेंद्र सिंह भदौरिया महान दल 12445 पराजित
कुल मतदाता- 1577457
मत पड़े- 920080
मतदान प्रतिशत- 58.72 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed