फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पांटून पुल के एप्रोच मार्ग के ऊपर से बह रही यमुना

पांटून पुल के एप्रोच मार्ग के ऊपर से बह रही यमुना

Mon, 18 Mar 2019 08:34 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
पांटून पुल के एप्रोच मार्ग के ऊपर से बह रही यमुना
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पानी फिर से पांटून पुल के एप्रोच मार्ग से होकर गुजरने लगा है। इसके बावजूद यहां अब तक कोई सावधानी संकेतक बोर्ड नहीं है। लोग जान जोखिम में डालकर दुपहिया वाहनों और पैदल पुल पार करने को मजबूर हैं। यह पुल मांट से वृंदावन को जोड़ता है।
विज्ञापन


यमुना पर बने इस पुल से प्रतिदिन 10 से 15 हजार लोगों का आवागमन होता है। मांट क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग हाथरस, अलीगढ़, राया आदि जाने के लिए भी इस पुल का प्रयोग करते है। पिछले दिनों यमुना जल में हुई बढ़ोत्तरी के कारण एप्रोच मार्ग पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


पुल के दूसरी ओर मांट की तरफ एप्रोच मार्ग पर मिट्टी का कटान हुआ और गहरा गड्ढा बन गया। यहां अब लोग गिरकर चुटैल हो रहे हैं। न तो यहां कोई संकेतक बोर्ड है और न ही सुरक्षाकर्मी। राहगीर हाथों में जूते-चप्पल लेकर पुल पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आ गया है। लोगों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं, जलस्तर में कमी होने पर गड्ढे को मिट्टी से भरवाया जाएगा। मना करने के बाद भी लोग जबरदस्ती इस पुल का प्रयोग कर रहे हैं।
-एमके शर्मा, एई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed