फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तुलसी को अपना बता सोरों के लोगों ने मांगा हक

तुलसी को अपना बता सोरों के लोगों ने मांगा हक

Mon, 11 Feb 2019 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
तुलसी को अपना बता सोरों के लोगों ने मांगा हक
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी और तुलसीदास के हक के लिए सोरों किसी भी समझौते के पक्ष में नहीं है। सोरों के बाशिंदों ने तुलसी बाबा पर सिर्फ सोरों का अधिकार बताते हुए अपना हक मांगा है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांग की है। राजनीतिक बेड़ियां तोड़कर एक मंच पर आए पुरोहितों ने प्रदर्शन किया। तीर्थनगरी से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन कर रहे पुरोहितों के चेहरों पर गुस्सा के भाव झलक रहे थे। अलग अलग बैनर तले पुरोहित प्रदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन

युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु, पुरोहितों का आंदोलन शुरू
प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थनगरी की उपेक्षा व राजापुर को तुुलसी पीठ के लिए धन आवंटित करने पर पुरोहितों में उबाल बढ़ रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन का बिगुुल फूंक दिया है। द्वारिकाधीश मंदिर के पास एकत्र होकर तीर्थ पुुरोहितों ने नारेबाजी की और शहर में बाइक रैली निकाली। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 12 फरवरी से अंादोलन किये जाने की चेतावनी दी। युवाओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सिर्फ एक ही मांग की है कि तुलसी बाबा हमारे हैं और हमारा हक न छीना जाए। यदि किसी और को तुलसी बाबा का अधिकार दिया तो हमें इच्छा मृत्यु दे दो। तीर्थ पुरोहित धन कुमार शर्मा, युुवा नेता भूपेश शर्मा ने कहा कि सरकार को शीघ्र तुलसी जन्मभूमि के विकास के लिए धन आवंटित कर कोई अप्रिय स्थिति पैदा करने से बचना चाहिए। तमाम पौराणिक ग्रंथों, अंग्रेजी शासन के गजेटियरों, तुुलसीदास के गर्भ ग्रह के भग्नावशेष, नरहरि पाठशाला, साध्वी रत्नावली का मकान आदि आज भी तमाम ऐसे प्रमाण हैं जो तुलसीदास की जन्मस्थली का सबूत दे रहे हैं। ज्ञापन देने वालो में कैलाश कटारे, अनीता उपाध्याय, भूपेश शर्मा, अवधेश पंडा, बाबी नंबरदार, मनीष पंडा, मोहित चौबे, सीताराम तिवारी, अभय मिश्रा, अंशुल दुुबे, राधाकृष्ण तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, रामू महेरे आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

उपेक्षा से आहत सभासद संघ में उबाल
नगरपालिका सभासद संघ ने बैठक कर प्रदेश सरकार के निर्णय की अलोचना की। तुुलसी की कर्मभूमि राजापुुर को 56 करोड़ रुपये का बजट व तुुुलसी जन्मभूमि सोरों की उपेक्षा करने पर कड़ा एतराज जताया। सभासद संघ के अध्यक्ष अमित अनाड़ी ने कहा कि सीएम योगी ने 7 माह पूर्व अपने एटा दौरे के दौरान सूकर क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया था। तीर्थ के विकास का प्रस्ताव जिलाधिकारी को तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए 3 माह में तीर्थ नगरी के विस्तृत विकास की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी थी। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई बजट जारी नहीं किया है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम आरपी सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संजय उपाध्याय, मुुकेश कटारे, नंदकिशोर, निखिल दीक्षित, इंद्र कुमार तिवारी, देवीलाल तिवारी, अतुल तिवारी, नंद किशोर शर्मा, राहुल त्रिगुनायत, गिर्राज पाराशर, पवन चरौरे, आकाश उपाध्याय, रानू कोठेवार, भोला चौधरी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहितों के प्रस्तावित आंदोलन
- 12 फरवरी को तुलसी स्मारक पर शपथ समारोह।
- 14 फरवरी को नरहरि पाठशाला पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन।
- 16 फरवरी को तुलसी आवास पर एक दिवसीय उपवास।
- 18 फरवरी को बदरिया रत्नावली आवास पर मौन धरना।
- 20 फरवरी को तुलसी स्मारक पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन।
- 23 व 24 फरवरी पर तुलसी स्मारक पर क्रमिक अनशन।
- 28 फरवरी को हरिपदी गंगा तट पर इच्छा मृत्यु की मांग।
पुरोहितों की मांग पर गंगा समग्र का समर्थन- प्रदेश संयोजक
सोरों। गंगा समग्र के प्रदेश संयोजक डा. राधा कृष्ण दीक्षित डीएम आरपी सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। प्रदेश संयोजक ने अपना मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर सोरों में तुलसीदास जी के जन्म के प्रमाण सौंपे। कहा कि गंगा समग्र पूरी तरह पुरोहितों के साथ है। डीएम ने प्रदेश संयोजक को भरोसा दिलाया कि वह उनका मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed