फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सतगुरु की कृपा हो तो इंसान नहीं भटकता उद्देश्य से

सतगुरु की कृपा हो तो इंसान नहीं भटकता उद्देश्य से

Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सतगुरु की कृपा हो तो इंसान नहीं भटकता उद्देश्य से
सतगुरु की कृपा हो तो इंसान नहीं भटकता उद्देश्य से
विज्ञापन

- संत निरंकारी मंडल ने आयोजित किया सत्संग
- नववर्ष में सच्चाई के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। संत निरंकारी मंडल ने आवास विकास कालोनी के पार्क में के सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें नववर्ष में बुराई से हटकर सच्चाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

अलीगढ़ से आए महात्मा पीतांबर शर्मा ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि शुभ कार्य के लिए शुभ घड़ी का इंजतार करने की आवश्यकता नहीं है। जिस घड़ी अच्छा काम करता है वही घड़ी शुभ होती है। मन और माया के खेल में इंसान अपने उददेश्य से दूर हो जाता है। जिस पर सतगुरु का हाथ होता है, जो संत का संग करता है, उनकी वाणी, वचन सुनता है और पूरी श्रद्धा, यकीन मन में लाकर हमेशा याद रखता है तो वह कभी भी भटकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रभू का ध्यान चिंतन करे और जीवन में अच्छाईयों को अपनाएं, बुराईयों का त्याग करें। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रजनी साहू, समाजसेवी राजवीर साहू, पूर्व चेयरमैन रूप किशोर कुशवाह, खूब सिंह, अनिल चंद्रा, ताराचंद, किशन गौड, शेर सिंह, रामा, बीना, उमा, रिशिका राठोर, नरेश राठोर, अंजली चौहान, यशी सक्सैना, देवेंद्र सक्सैना, अर्चना सक्सैना ने भक्ति विषयक गीत व विचार प्रस्तुत किये। सत्संग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो प्रेषित है।
रिपोर्ट-देवेंद्र चौहान
संपादन-अजय झवंर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed