फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा के बाद बरेली तीसरा सबसे ठंडा शहर

आगरा के बाद बरेली तीसरा सबसे ठंडा शहर

Fri, 21 Dec 2018 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
आगरा के बाद बरेली तीसरा सबसे  ठंडा शहर
सब केंद्रों के लिए मौसम की खबर ----
विज्ञापन


बरेली सूबे का तीसरा सर्द शहर
पहाड़ की बर्फीली हवाओं ने मैदान में ढाया सितम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से चार डिग्री लुढ़का
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आगरा के बाद बरेली बुधवार को सूबे का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बरेली, आगरा और लखनऊ समेत अधिकांश मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर जारी रही। दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाओं ने बाहर आने जाने वालों की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तापमान में लगाकर गिरावट होने के साथ सुबह-शाम कोहरा छाए रहने और ठंड बढ़ने की भविष्यवाणी की है।

बुधवार को बरेली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को घटकर 20.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। बरेली का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सुबह को कोहरे की धुंध छाई रही, लेकिन आठ बजे के बाद धूप खिल गई। पूरे दिन हालांकि चटक धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने धूप की तीव्रता कम कर दी। दोपहर बाद शाम तक शीतलहर ने एक बार फिर सबको अपने आगोश में ले लिया। रात आने तक गलन महसूस होने लगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 21 से 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। रात में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। एक या दो दिन बाद दिन में भी कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


शहर तापमान
मुजफ्फरनगर 2.4
आगरा 4.5
बरेली 5.9
लखनऊ 5.9
मेरठ 6.4
कानपुर 6.5
झांसी 6.6
अलीगढ़ 7.2
शाहजहांपुर 7.3
सुल्तानपुर 7.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed